
निवाड़ी। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पक्षियों के लिए सकोरे बांधकर पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने स्वयं पेड़ों पर मिट्टी के सकोरे बांधे और उनमें पानी भरकर बेजुबान पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा का पर्व हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराता है।
इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों की छतों, बालकनी और आसपास के पेड़ों पर सकोरे रखें तथा उनमें नियमित रूप से पानी भरें, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान जमुना भिड़े, डॉ. राय सिंह नरवरिया, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया, नंदकिशोर नापित सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री की इस पहल की लोगों ने सराहना की तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया।
