आयुष विभाग निवाड़ी द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत ढिल्ला में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में चिकित्सकों द्वारा 64 ग्रामीण मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को जोड़ों का दर्द, गैस, खांसी-जुकाम, चर्म रोग व मौसमी बीमारियों की जांच कर आयुर्वेदिक औषधियां निःशुल्क प्रदान की गईं।

योग प्रशिक्षक ने उपस्थित ग्रामीणों को योग के लाभ बताए। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन योग व प्राणायाम करने से मधुमेह, रक्तचाप व तनाव जैसी समस्याओं से बचाव होता है। कुछ सरल योगासन भी कराकर दिखाए गए। शिविर में औषधीय पौधों की जानकारी दी गई और ऋतुचर्या व दिनचर्या के बारे में जागरूक किया गया।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राजेंद्र कुमार अहिरवार, एवं डॉक्टर मुकेश अहिरवार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी नेगुंवा का विशेष सहयोग रहा। साथ ही साथ कंपाउंडर श्री चतुर्भुज अहिरवार, श्रीमति मालती पस्तोर श्री शीपचंद्र सौर दवासज उपस्थित रहे।