___________________________________________
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के प्रतिष्ठित नागरिक एवं राजकीय सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय बताया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान भारत और नॉर्वे के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 32वां सम्मान है, जो विश्व मंच पर भारत की लगातार बढ़ती प्रतिष्ठा और वैश्विक नेतृत्व को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय साख मजबूत हुई है और विश्व समुदाय भारत को नई दृष्टि से देख रहा है।
नॉर्वे का सर्वोच्च राजकीय सम्मान
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान नॉर्वे के सम्राट Harald V द्वारा प्रदान किया गया है। “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है, जो विदेशी राष्ट्राध्यक्षों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को नॉर्वे तथा मानवता के हित में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।
