___________________________________________


निवाड़ी। अजाक्स युवा छात्र संघ द्वारा जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व अपर मुख्य सचिव जे. एन. कंसोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध, बिरसा मुंडा तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अजाक्स युवा छात्र संघ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं, अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं पत्रकारों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, अजाक्स संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर एल. आर. प्रजापति एवं सुश्री पूजा अहिरवार द्वारा किया गया।