कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अस्मिता डे ने जीता स्वर्ण पदक, भारत का बढ़ाया गौरव

48 किलोग्राम महिला जूडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन, ऐतिहासिक जीत से देश में खुशी की लहर

_________________________________

नई दिल्ली/ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत की युवा जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने महिलाओं की 48 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल है।
अस्मिता डे ने बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी यह ऐतिहासिक जीत भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
अस्मिता की सफलता पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
देशवासियों ने अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी स्वर्णिम सफलता ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का तिरंगा गर्व से लहरा दिया।