

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा एयरपोर्ट पर रीवा एवं शहडोल संभाग के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित नागरिकों को अविलंब हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत कार्यों की सतत निगरानी करने और आवश्यकता के अनुसार तत्काल आवश्यक कदम उठाने को कहा, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

