


भोपाल। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह के भोपाल स्थित चार इमली आवास पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने उन्हें रक्षासूत्र (राखी) बांधा।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने आत्मीयता, प्रेम और शुभकामनाओं के साथ मंत्री श्री कुशवाह को रक्षासूत्र बांधकर उनके सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व प्रेम, विश्वास, भारतीय संस्कारों और सामाजिक सद्भाव के बंधन को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह एवं आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

