मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आएंगे ओरछा, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

निवाड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 30 अगस्त 2026 को निवाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:25 बजे हेलीकॉप्टर से धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने निवाड़ी प्रवास के दौरान ओरछा में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के ओरछा आगमन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विश्व प्रसिद्ध ओरछा में मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।