वंदे मातरम् और जन-गण-मन के सामूहिक गायन से कलेक्ट्रेट में हुआ सितंबर माह के कार्यों का शुभारंभ


निवाड़ी। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र-गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन के सामूहिक गायन के साथ शासकीय कार्यों का शुभारंभ किया जाता है। इसी क्रम में सितंबर 2026 के प्रथम कार्य दिवस पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं जन-गण-मन का गायन किया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ सामूहिक गायन में सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् हमारी मातृभूमि के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को मजबूत करता है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने देशवासियों में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया था।
आज भी वंदे मातरम् देश के प्रति गर्व, समर्पण और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देता है। सामूहिक गायन के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर इकबाल मोहम्मद सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।