भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैक्सिको में आयोजित Archery World Cup Final में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा को हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरज की यह ऐतिहासिक विजय देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व खिलाड़ी बनने पर धीरज की सराहना की। सीएम ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अटूट संकल्प और देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे का प्रतीक है। उन्होंने धीरज के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

