हिंदी काव्य की गूंज से सराबोर हुआ बचपन ड्रीम पब्लिक स्कूल, साहित्यकारों का हुआ सम्मान

निवाड़ी। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर लक्ष्य जन सेवा समिति के तत्वावधान में बचपन ड्रीम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हिंदी काव्यांजलि एवं साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने हिंदी साहित्य की विविध रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधी भवन न्यास भोपाल के सचिव दयाराम नामदेव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वीपुर के रवि शंकर बिलगैंया ने की, जबकि गुरसराय के सुखदेव व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
काव्यांजलि कार्यक्रम में रामानंद पाठक पृथ्वीपुर, बालाराम यादव झांसी, शिवकुमार गुप्त, राजेंद्र तिवारी, शमसुद्दीन अली शाह, विनोद बाबू वर्मा एडवोकेट, सुनील दुबे, बृजेश द्विवेदी, अखिलेन्द्र खरे, राजेश नापित, जगदीश त्रिपाठी, प्रदीप श्रीवास्तव,नितिन विश्वकर्मा सहित हिंदी के प्रखर साहित्यकारों एवं विद्वानों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के संचालक प्रदीप श्रीवास्तव, शिवम सिंह एवं नीलेश यादव द्वारा उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं विद्वानों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना देखने को मिली।