
निवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत 24 सितंबर को जिले के सभी संकुल केंद्रों से चयनित विद्यार्थियों की विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताएं निवाड़ी के प्रेम शाह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 और पृथ्वीपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुईं। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी उन्मेष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिला नोडल अधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी के संयोजन में कराया गया। दोनों विकासखंडों में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा गठित समितियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। भाषण एवं चित्रकला दोनों विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
निवाड़ी में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान
निवाड़ी विकासखंड की भाषण प्रतियोगिता में विशाल प्रजापति ने प्रथम, साक्षी वंशकार ने द्वितीय और नायरा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में महक कुशवाहा प्रथम, दिव्यांशी झा द्वितीय और मोहिनी कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं।
पृथ्वीपुर में भी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
पृथ्वीपुर विकासखंड की भाषण प्रतियोगिता में प्रांजल मौर्य ने प्रथम, सृष्टि पस्तोर ने द्वितीय तथा अधिकार रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में तरल अहिरवार ने प्रथम, अंजली रैकवार ने द्वितीय और नव्या देवी राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी निवाड़ी अटल बिहारी शर्मा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपुर एनके अहिरवार की प्रमुख भूमिका रही। जिला शिक्षा अधिकारी उन्मेष श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला नोडल अधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

