सीएम डॉ. मोहन यादव ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक एम.ए. कृष्णन के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक श्री एम.ए. कृष्णन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री एम.ए. कृष्णन का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने केरल में राष्ट्रवादी विचार को विस्तार देने में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में संगठन को खड़ा करने के लिए श्री कृष्णन का पूरा जीवन समर्पित रहा।
डॉ. यादव ने कहा कि उनकी संगठन निष्ठा और समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनके निधन से संगठन और समाज को हुई क्षति को उन्होंने दुखद बताया।
मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और कार्यकर्ताओं को इस कठिन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।