भुवनेश्वर। भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पावन धरा भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र की खरीफ रीजनल एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने उड़ीसा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
सम्मेलन में देश की खाद्य सुरक्षा, पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, सॉइल हेल्थ, फार्मर आईडी, दलहन एवं तिलहन उत्पादन बढ़ाने तथा कृषि आधारित प्रोसेसिंग को लेकर व्यापक रोडमैप पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्वी भारत की कृषि संभावनाओं को नई गति देने, किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने तथा खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही फसलवार एवं राज्यवार रोडमैप तैयार करने पर भी सहमति बनी।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उड़ीसा सरकार और मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi सहित सभी सहभागी राज्यों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेती की हर चुनौती का समाधान कर किसानों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।