

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने फैक्ट्रियों में उपलब्ध फायर सेफ्टी उपकरण, पानी के टैंक, रेत से भरी बाल्टियों एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों के लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेजों और उन्हें दिए गए सुरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी भी प्राप्त की।
सुश्री जैन ने गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि दोपहर के अत्यधिक तापमान के दौरान उत्पादन कार्य सीमित रखा जाए। उन्होंने ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण निर्धारित मानकों एवं तय सीमा के अनुसार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फैक्ट्री परिसर और आसपास धूम्रपान तथा खुली आग के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
