___________________________________________
निवाड़ी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के पर्यवेक्षण के लिए गोविंद सिंह चौहान, रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) को निवाड़ी जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री चौहान 22 मई को जिले में पहुंच चुके हैं तथा वे 26 मई 2026 तक जिले में प्रवास पर रहेंगे।
प्रवास अवधि के दौरान प्रेक्षक श्री चौहान द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा कर कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा भी लिया जाएगा।
प्रेक्षक श्री चौहान के मोबाइल नंबर 9039416622 एवं 9407505696 जारी किए गए हैं, जिन पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से संबंधित जानकारी एवं सुझाव साझा किए जा सकते हैं।
डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री विनीता जैन द्वारा प्रेक्षक के लिए जे.ई. विद्युत विभाग ओरछा श्री मानवेंद्र सिंह को लायजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
