निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत थौना स्थित शासकीय आयुर्वेद औषधालय एवं आंगनवाड़ी क्रमांक-59 में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 41 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। इस दौरान वात रोग, उदर रोग, चर्म रोग, कास रोग, स्त्री रोग, उच्च रक्तचाप एवं कृमि रोग से संबंधित मरीजों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई।
चिकित्सकों द्वारा लोगों को ग्रीष्म ऋतु में होने वाली बीमारियों एवं लू से बचाव के उपाय बताए गए। इसके अलावा संतुलित आहार-विहार अपनाने, कुपोषण दूर करने तथा आगामी 21 जून विश्व योग दिवस के मद्देनजर प्रतिदिन योग करने की सलाह दी गई।
शिविर में डॉ. किरण बाला सोलंकी, कम्पाउंडर ज्ञानेश कुमार अहिरवार, दवसाज दयाराम यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन नायक एवं सहायिका मधु तिवारी का विशेष सहयोग रहा।