

मृतक के पास ही उसकी स्कूटी खड़ी मिली, जिस पर आगे पुलिस लिखा हुआ था। स्कूटी का नंबर MP36MA6757 है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कुलदीप अहिरवार के रूप में हुई है, जो तरीचर पुलिस चौकी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था।
सूत्रों के अनुसार कुलदीप पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की स्कूटी को जप्त कर कोतवाली थाना परिसर में रखवा दिया है।
घटना के बाद शव को पंचनामा कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
