___________________________________________
निवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टीकमगढ़ जिले में सहायक संचालक पद पर पदस्थ विकास गुप्ता को निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर क्षेत्र के लिए प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। आदेश में कहा गया है कि विकास गुप्ता अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ निवाड़ी जिले की बाल विकास परियोजना निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर के प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे।
विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
