भाजपा की जिला कार्यशाला में गूंजा “12 साल बेमिसाल” का संदेश

निवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में निवाड़ी विधायक अनिल जैन, पृथ्वीपुर के पूर्व विधायक शिशुपाल यादव, शिवपुरी जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित, अनिल पांडे, नीलू खटीक, गुलाब अहिरवार, कमलेश जैन, आनंद मिश्रा सहित जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल जैन ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान बनी है। कोरोना काल समेत विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों में देशवासियों की एकजुट सहभागिता मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश ने अनेक चुनौतियों का मिलकर सामना किया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया ने जून माह में आयोजित होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से “मन की बात” कार्यक्रम को किसानों एवं आमजन के बीच अधिक से अधिक सुनने और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश साहू पृथ्वीपुर ने किया।