असाटी ग्राम में विकास को मिली नई गति, विधायक अनिल जैन ने किए 40 लाख के कार्यों के भूमिपूजन

निवाड़ी। क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन ने शुक्रवार को ग्राम असाटी पहुंचकर लगभग 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गांवों में सड़क, पेयजल, नाली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से गांवों की तस्वीर बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, अनन्त जैन, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, सरपंच हरिराम कुशवाहा, राजेन्द्र तिवारी, कल्लू गुप्ता, अभिषेक खरे, आशाराम कुशवाहा, मयंक खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।