निवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज 23 मई को संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचेंगे। वे यहां रात्रि विश्राम करने के बाद 24 मई को छतरपुर जिले के लिए रवाना होंगे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल शुक्रवार को ग्वालियर जिले में आयोजित संगठन के जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे सायं 5 बजे डबरा से प्रस्थान कर शाम लगभग 7 बजे ओरछा पहुंचेंगे।
ओरछा प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन भी करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे 24 मई को प्रातः 8:30 बजे ओरछा से छतरपुर जिले के लिए रवाना होंगे, जहां आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता करेंगे।