अपर सचिव के आदेश पर निवाड़ी में प्रशासनिक फेरबदल, पांच नायब तहसीलदार स्थानांतरित

निवाड़ी। मध्य प्रदेश शासन के अपर सचिव द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत निवाड़ी जिले में पदस्थ पांच नायब तहसीलदारों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है। साथ ही दो अधिकारियों की निवाड़ी जिले में नई पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार राकेश चौहान को निवाड़ी से शाजापुर, अनिल कुमार नरवरिया को निवाड़ी से भिंड, दिनेश चंदेल को निवाड़ी से पन्ना, संदीप शर्मा को निवाड़ी से विदिशा तथा सुनील वाल्मीकि को निवाड़ी से रीवा स्थानांतरित किया गया है।
वहीं निवाड़ी जिले में नई नियुक्ति के तहत शशिकांत दुबे, प्रभारी नायब तहसीलदार, पन्ना से निवाड़ी तथा प्रमोद पुष्पद को पन्ना से निवाड़ी पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इन स्थानांतरणों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।