

निवाड़ी। जनपद पंचायत निवाड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमार्रा खास में “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” के तहत ग्रामीणों, राहगीरों एवं निराश्रित पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंचायत भवन के पास 15वें वित्त आयोग मद से 3000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी तथा पशुओं के लिए 1200 लीटर क्षमता की पशु होदी का निर्माण कराया गया है।
ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित इस व्यवस्था से गर्मी के मौसम में ग्रामीणों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, वहीं मवेशियों को भी पानी की सुविधा मिलेगी। पंचायत की इस पहल को जल संरक्षण एवं पशु हित में उपयोगी कदम माना जा रहा है।
ग्राम पंचायत के अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के साथ-साथ आमजन और पशुओं के लिए पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

