केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल आएंगे ओरछा, राजविलास पैलेस में रहेंगे स्थानीय कार्यक्रम

निवाड़ी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार, 30 अगस्त 2026 को निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री ओरछा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक श्री चौहान सुबह 8:40 बजे अपने निवास से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे और 8:50 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर से ओरछा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे लगभग 9:50 बजे ओरछा पहुंचेंगे।
ओरछा पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उनका स्थानीय एवं आरक्षित कार्यक्रम प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री का यह कार्यक्रम राजविलास पैलेस, ओरछा में आयोजित होगा।
दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री चौहान शाम 4:15 बजे हेलीकॉप्टर से ओरछा से भोपाल के लिए रवाना होंगे और शाम 5:15 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से अपने निवास के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओरछा आगमन को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।