गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया महात्मा गांधी को नमन
सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प, ‘जय जवान-जय किसान’ के नारों से गूंजा गांधी चबूतरा

निवाड़ी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को निवाड़ी नगर स्थित गांधी चबूतरा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके देश की आजादी में दिए योगदान और उनके जीवन एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को भी स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। आयोजन का समापन ‘जय जवान-जय किसान’ और ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ के नारों के साथ हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व संगठन मंत्री रमेश खरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र घोष, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीब खां, कार्यक्रम संचालक एवं पार्षद हरिमोहन बाथम, योगेश रिछारिया, नूर मोहम्मद नूरी, पूर्व जिला महामंत्री हेमंत समेले, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह दांगी, अनिल कुमार यादव, कल्याण सिंह दांगी, समीर तिवारी, अनिल दुबे, महेंद्र यादव, पंकज चतुर्वेदी, रितेश यादव, युवा कांग्रेस महामंत्री रजा कादरी, पूर्व चेयरमैन कांशीराम अहिरवार, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश आर्या, रोहित मुनि, महेंद्र कुशवाहा, विनोद पटैरिया, क्रिश खरे, ढोंगी घोष टीला, राजदीप तिवारी, अमन कुशवाहा, आकाश घोष, धर्मेंद्र यादव, चिंतामन कुशवाहा, देवकरण कुशवाहा, बृजभूषण पुरोहित, मुन्नु महाराज, घनाराम अहिरवार, पुष्पेन्द्र पुरोहित गिदखिनी, नरेश घोष सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।