निवेशकों का बढ़ा भरोसा, 15 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर
ढाई साल में मध्यप्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता 25 हजार से बढ़कर 32 हजार मेगावाट हुई : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेशकों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। प्रदेश में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतर चुके हैं, जिससे औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और बेहतर औद्योगिक वातावरण के कारण मध्यप्रदेश निवेश के लिए तेजी से पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन से रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
उन्होंने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले मध्यप्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता 25 हजार मेगावाट थी। अब इसमें 7 हजार मेगावाट की वृद्धि हुई है और प्रदेश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर 32 हजार मेगावाट हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में क्षमता विस्तार के साथ औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में निवेश, रोजगार और विकास के अवसरों को लगातार बढ़ाना है।