
आज विक्रम उद्योगपुरी में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। हमारी कामकाजी बहनों के लिए वर्किम वुमन हॉस्टल का निर्माण हो रहा है। उज्जैन में PepsiCo India की अत्याधुनिक फ्लेवर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का भ्रमण कर उत्पादन प्रक्रिया एवं औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। वीर भारत संग्रहालय का जीर्णोद्धार भी तेज गति से हो रहा है।
शहर में आधुनिक सर्प उद्यान बनेगा, जो वन्यजीव पर्यटन के प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित किया जाएगा। समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों, इसके लिए सभी सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

