
निवाड़ी। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय निवाड़ी में अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निवाड़ी, ओरछा एवं पृथ्वीपुर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नमनजीत सिंह, सक्षम दुबे, शिवम, कन्हैयालाल एवं दिव्यांश का चयन संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी निवाड़ी में ही 28 सितंबर को किया जाएगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. उषा त्रिपाठी, क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप अवस्थी, प्राध्यापक महिपाल सिंह, अनिल गुप्ता, गौरव यादव तथा शासकीय महाविद्यालय ओरछा से डॉ. अरविंद गोरखपुरी उपस्थित रहे।

