भाजपा जिला संगठन में नई नियुक्तियां, विवेक तोमर बने महामंत्री
दूसरी सूची में उपाध्यक्ष और मंत्रियों के नामों की भी हुई घोषणा

निवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया द्वारा जिला संगठन के विस्तार के क्रम में पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी की गई है। सूची में जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्री पद पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया द्वारा जारी सूची के अनुसार विवेक तोमर को जिला महामंत्री, प्रमोद यादव को जिला उपाध्यक्ष, संदेश नायक को जिला मंत्री, श्रीमती जय कुंवर को जिला मंत्री तथा अवधेश कुशवाहा को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा जिला कार्यसमिति के गठन को लेकर पूर्व में दो सूचियां जारी की जा चुकी हैं। इसके बाद अब जिला संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां करते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।