
आज बुरहानपुर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़कर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 8 हजार से अधिक केला उत्पादक किसानों के खातों में ₹107.72 करोड़ की राहत राशि का अंतरण किया। मई-जून में मौसम की मार ने केले की फसल को नुकसान पहुंचाया था। बुरहानपुर, नेपानगर और खकनार तहसीलों के 188 गांवों के किसानों की केले की फसल प्रभावित हुई थी।
प्रदेश सरकार ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ में किसानों की समृद्धि, सम्मान और कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा कर रही है।

