
न्यायाधीशों-अधिवक्ताओं सहित पक्षकारों की हुई जांच
निवाड़ी। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ।
शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय में आए पक्षकारों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाओं का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश सतीश कुमार गुप्ता, द्वितीय जिला न्यायाधीश रवि प्रकाश जैन, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश सोनम वर्मा एवं ज्ञानेंद्र शुक्ला सहित अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शील प्रकाश रावत, सचिव अनुराग नायक, अधिवक्ता ओपी खरे, राजुल शेखर गुप्ता, सुजीत दुबे, प्रियंक दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

