
निवाड़ी। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय निवाड़ी में शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय तक अपना अमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ गुरुजनों का सम्मान किया गया। कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने वरिष्ठ शिक्षकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एवं सभी के मार्गदर्शक श्री वेदमित्र मिश्र (मौसा जी), श्री मलखान सिंह यादव, श्री राजाराम गुप्ता, श्री जागेश्वर प्रसाद शर्मा (बब्बू मामा जी), श्री कन्हैया लाल सूत्रकार, श्री बी.पी. निगम, श्री नारायण दास यादव (लल्ला), श्रीमती सावित्री देवी तिवारी तथा सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री संतोष शर्मा सहित वरिष्ठ अध्यापक एवं शिक्षकों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश यादव बरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र खरे, पूर्व चेयरमैन रमेशनिराला, जिला उपाध्यक्ष अनूप बड़ोनिया, किसान नेता मनोज दांगी, नगर अध्यक्ष श्री रवि दांगी सहित कांग्रेस परिवार के अन्य सदस्यों ने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों और मार्गदर्शन को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और समाज के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ शिक्षकों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। शिक्षक दिवस पर उनका सम्मान करना उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
इस दौरान सभी वरिष्ठ गुरुजनों से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

