शिवकुमार गुप्ता बने तुलसी साहित्य अकादमी के जिला अध्यक्ष

___________________________________________


निवाड़ी। तुलसी साहित्य अकादमी की निवाड़ी जिला कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहन तिवारी आनंद के अनुमोदन के बाद नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जारी नियुक्ति सूची के अनुसार शिवकुमार गुप्ता ‘सागर मामा’ को तुलसी साहित्य अकादमी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्रीमती आशा रिछारिया एवं राजेंद्र तिवारी को संरक्षक नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर अंजनी कुमार चतुर्वेदी एवं कल्याण दास साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा प्रदीप श्रीवास्तव को पोषक, रामानंद पाठक ‘नंद’ को महासचिव, सुनील दुबे को सचिव तथा राजेश सेन (पेंटर) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामेश्वर अनुरागी, आयुष दुबे एवं विनम्रता सहित को शामिल किया गया है।
नई जिला कार्यकारिणी के गठन पर नगर के साहित्यकारों, कवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।