सनातन परंपराओं के अनुरूप भव्य होगा सिंहस्थ-2028 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पूज्य संतजनों की भावना, सनातन संस्कृति की गरिमा एवं प्राचीन परंपराओं के अनुरूप सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सिंहस्थ महापर्व को दिव्य, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को नील गंगा आश्रम में मां गंगा की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने संत समाज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
कार्यक्रम में स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महामंत्री महंत हरी गिरी एवं महंत नारायण गिरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतजनों ने सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए अपने आशीर्वचन भी दिए।