विमान में सवार होकर जलविहार के लिए निकले भगवान, जगह-जगह हुआ स्वागत

विमान में सवार होकर जलविहार के लिए निकले भगवान, जगह-जगह हुआ स्वागत


तरीचरकलां। नगर में जलविहार महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के श्री श्री 1008 धनुषधारी महाराज मंदिर के भगवान श्री राम-जानकी तथा राधा-कृष्ण मंदिर के भगवान राधा-कृष्ण को आकर्षक विमान में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद भगवान को बड़ी माता मंदिर स्थित तालाब में जलविहार कराया गया।
भगवान के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही भगवान को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
जलविहार महोत्सव के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर धनुषधारी मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश पाठक, राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमाशंकर शास्त्री सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद