
निवाड़ी। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश यादव के द्वारा आज कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई जिसमें श्री यादव ने बताया कि वोट बचाओ देश बचाओ अभियान बूथ स्तर तक चलाया जाएगा इसके लिए 1 नवंबर को दिल्ली में महा रैली का आयोजन होगा जिसमें निवाड़ी जिले से लगभग एक हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री यादव ने भाजपा की सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के द्वारा आम आदमी से वोट का अधिकार छीना जा रहा है जिसके लिए कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए देशव्यापी अभियान चलाएगी। श्री यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूचियों में हुए व्यापक बदलाव की पारदर्शी जांच आवश्यक है। हमारा प्रमुख उद्देश्य यह है कि किसी भी पत्र नागरिक का नाम प्रक्रियागत त्रुटियों के कारण मतदाता सूची से बाहर न रह जाए इसके लिए घर-घर संपर्क मतदाता सूची की जांच शिकायतों का संकलन और संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष मामलों को उठाने की कार्य योजना बनाई जा रही है। श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की मतदाता सूची में भी कई त्रुटियां देखी गई थी जिसके उपरांत मतदाताओं से संबंधित शिकायतों की जांच उनके निराकरण और पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। श्री यादव ने बताया कि 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गांव में चौपाल घर-घर संपर्क और संगठनात्मक बैठको के माध्यम से मतदाता सूची की जांच की जाएगी। तथा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट बचाओ देश बचाओ महारैली आयोजित होगी। इस रैली के माध्यम से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची में पारदर्शिता पात्र नागरिकों के मताधिकार और निर्वाचन आयोग की जवाब देही से जुड़े सवाल राष्ट्रीय स्तर पर उठाए जाएंगे। श्री यादव ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र का मूल आधार है किसी भी पात्र नागरिक को इस अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश यादव के साथ उपाध्यक्ष अनूप बडोनिया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
**कांग्रेस की सलाह -कलेक्टर को भाजपा महिला मोर्चा में पदाधिकारी बनना चाहिए **
पत्रकार वार्ता के दौरान स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की गिरफ्त में है और हमारे जिले की कलेक्टर तो अपना एक-एक कदम भी सत्ताधारी पार्टी के जिला अध्यक्ष के अनुसार रखती हैं और हमारी तो हमारे जिले की कलेक्टर को सलाह है कि यदि वह उचित समझे तो भाजपा महिला मोर्चा में किसी भी सम्मानजनक पद को सुशोभित कर सकती हैं। श्री यादव ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के जिला अध्यक्ष शासकीय आयोजनों में मुख्य कुर्सी पर बैठ रहे हैं जबकि कलेक्टर को दूसरी कुर्सी पर बैठने के निर्देश दे रहे हैं जिससे साफ प्रतीत होता है कि हमारे जिले की कलेक्टर सत्ताधारी पार्टी के अनुसार कार्य कर रहे हैं।
इस समाचार के अनुसार एक थंबनेल बनाकर दो

