गरीबों की सेवा और जनहित के लिए समर्पित रहा स्व. राधेश्याम दुबे का जीवन, पुण्यतिथि पर किया स्मरण

गरीबों की सेवा और जनहित के लिए समर्पित रहा स्व. राधेश्याम दुबे का जीवन, पुण्यतिथि पर किया स्मरण

निवाड़ी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय पं. राधेश्याम दुबे की पुण्यतिथि पर 29 अक्टूबर को उनके निवास श्री राधे कुंज में सुंदरकांड पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों ने स्व. दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सुंदरकांड पाठ और भजनों की संगीतमय प्रस्तुति के बीच लोगों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजसेवा के कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन उनके परिवारजनों अनिल दुबे, अजय दुबे, आयुष दुबे, अभय दुबे (चीनी) एवं शौर्य दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतुल तिवारी एवं उनकी कमेटी ने सुंदरकांड पाठ के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय माहौल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. दुबे के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया।
गरीबों की मदद और जनसेवा के लिए रहे समर्पित
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. राधेश्याम दुबे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों की सहायता, जनसेवा और समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित किया। आमजन के बीच उनका विशेष स्नेह और सम्मान था। कांग्रेस के कद्दावर एवं वरिष्ठ नेता के रूप में उनकी विशिष्ट पहचान रही।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. दुबे अपनी बात बेबाकी और अपने अलग अंदाज में रखने के लिए जाने जाते थे। उनके स्पष्ट विचार, निर्भीक व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनके विचार और समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
नगर के गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में पं. द्वारका प्रसाद दुबे, श्रीनारायण रिछारिया, हरिओम अड़जरिया, ओ.पी. दुबे, नरेंद्र खरे, ब्रजेश द्विवेदी, डॉ. सुरेश तिवारी, सुनील पाण्डेय, रमेश निराला, कवीन्द्र कौशिक, मनोहर यादव, सत्यदेव तिवारी, योगेंद्र खरे, महेंद्र पलारिया, प्रदीप यादव, विक्रम शर्मा, कल्याण दांगी, महेश यादव, रविंद्र घोष, विजय ब्यास, अनूप बड़ोनिया, हब्बी खान, नूरी खान, हृदेश द्विवेदी, विजय दुबे, रामबाबू नायक, एडवोकेट अंकुर पुरोहित, महेंद्र दांगी, पुष्पेंद्र प्रजापति, देवेंद्र खंगार, सुभाष गुप्ता, गौरव खरे, रत्नेश द्विवेदी, समीर तिवारी, हेमंत समेले, पुष्पेंद्र दांगी, आकाश आर्य, रमेश तिवारी, रामरतन खटीक, दुर्गा प्रजापति, तुलसी प्रजापति, मुन्ना महाराज एवं सतीश तिवारी सहित नगर के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्व. राधेश्याम दुबे के सामाजिक योगदान, जनसेवा और गरीबों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।