‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को लेकर कांग्रेस की बैठक, दिल्ली कूच की तैयारियों पर मंथन

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को लेकर कांग्रेस की बैठक, दिल्ली कूच की तैयारियों पर मंथन

निवाड़ी में विधानसभा प्रभारी जयकिशन मांझी ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे कांग्रेसी

निवाड़ी। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले विशाल जन आंदोलन की तैयारियों को लेकर निवाड़ी में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। शीला पैलेस निवाड़ी में आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी जयकिशन मांझी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने, यात्रा की उचित व्यवस्था करने, कार्यकर्ताओं के नामों की सूची तैयार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में होने वाले जन आंदोलन को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। विधानसभा प्रभारी जयकिशन मांझी ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आंदोलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में आंदोलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर सिंह यादव, जगदीश तिवारी, पूर्व किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह यादव, पूर्व संगठन मंत्री रमेश खरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र घोष, पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीब खान, पूर्व पीसीसी सदस्य कवीन्द्र कौशिक, प्रदीप यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह परमार, पूर्व फिशरमैन जिला अध्यक्ष एवं पार्षद हरिमोहन बाथम, पूर्व जिला महामंत्री हेमन्त समेले, जिला महासचिव नूर मोहम्मद नूरी, पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह दांगी, अनिल कुमार यादव, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित यादव, अभय कड़ा ओरछा, पूर्व जिला महासचिव समीर तिवारी, टिंकू यादव मुडारा, विवेक दुबे ओरछा, पूर्व सिंचाई समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह दांगी, चरन सिंह घोष ढोंगी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित आर्या, रोहित मुनि, महेंद्र सिंह यादव, महेंद्र कुशवाहा, अनिल दुबे और अमन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।