
झांसी। लौह पुरुष एवं भारत रत्न से सम्मानित सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर झांसी महानगर के इलाहाबाद बैंक चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर वीरभूमि महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति एवं अखिल भारतीय हैहय कलचुरी समाज की महिलाओं ने डॉ. संगीता राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में डॉ. संगीता राय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देशसेवा, समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है। उनका मानना था कि कर्म ही पूजा है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करना चाहिए। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं।
इस दौरान खाटू श्याम समिति की अध्यक्ष कमलेश राय सहित अंशु राय, राधा, हेमंत, इशू, आस्था, अनुज, कविता, संजय कुमार, रंजना, नंदिनी, शिवानी, बबीता, राहुल, शबाना एवं प्राची सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. संगीता राय ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

