संभागीय कुश्ती प्रतियोगिता में छतरपुर ने मारी बाजी, टीकमगढ़ रहा दूसरे स्थान पर

संभागीय कुश्ती प्रतियोगिता में छतरपुर ने मारी बाजी, टीकमगढ़ रहा दूसरे स्थान पर

निवाड़ी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में संभाग स्तरीय महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए अपनी खेल प्रतिभा और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छतरपुर जिले ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि टीकमगढ़ जिला उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का परिचय दिया। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नसीम खान के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप अवस्थी के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. जे.आर. अहिरवार, डॉ. राकेश अहिरवार, डॉ. पुष्पेंद्र कटियार, महिपाल सिंह एवं गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में महाविद्यालय परिवार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।