जेरोन खालसा में नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासन रहा अलर्ट

जेरोन खालसा में नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासन रहा अलर्ट
पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी निगरानी में संपन्न हुआ निर्वाचन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के किए गए पुख्ता इंतजाम

निवाड़ी। जेरोन खालसा नगर परिषद अध्यक्ष को वापस बुलाने (रिकॉल) के संबंध में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी। निर्वाचन क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्वाचन क्षेत्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर परिषद अध्यक्ष को वापस बुलाने संबंधी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

नगर परिषद जेरोन खालसा में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ अध्यक्ष पद का निर्वाचन, 61.52 प्रतिशत हुआ मतदान

जिला निवाड़ी, 04 नवंबर 2026। जिले की नगर परिषद जेरोन खालसा में अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। निर्वाचन के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

प्राप्त मतदान केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, नगर परिषद जेरोन खालसा में कुल 7,799 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 4,031 पुरुष एवं 3,768 महिला मतदाता शामिल हैं। शाम 5 बजे तक कुल 4,798 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 2,635 पुरुष एवं 2,163 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार शाम 5 बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 61.52 प्रतिशत दर्ज किया गया। पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 65.37 तथा महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 57.40 रहा।

निर्वाचन के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी गई। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।