
___________________________________________
निवाड़ी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस बल में रिक्त प्रधान आरक्षक पदों की पूर्ति के लिए सात आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद का प्रभार सौंपा गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय निवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर ने चयनित आरक्षकों को रिबिन लगाकर कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का पदभार ग्रहण कराया।
कार्यक्रम में आरक्षक कमलेश राय, गौरव सिंह चौहान, प्रकाश नायक, सूरज यादव, हरिमोहन यादव, सचिन यादव एवं मयंक भारती को आगामी आदेश तक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के रूप में उच्च पद का प्रभाव प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी नवपदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक दीपक साहू, निरीक्षक बलजीत सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

