
नई दिल्ली में हुई भेंट के दौरान सहकारिता क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और उपलब्धियों पर भी हुई चर्चा
नई दिल्ली।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री को मध्य प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और प्रदेश के विकास को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सहकारिता मॉडल को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों को मजबूत किया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

